प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ऑरेंज साड़ी, टेम्पल जूलरी पहने पहुंची टीवी की सीता, अरुण गोविल पत्नी संग आए नजर

KNEWS DESK – अयोध्या के राम मंदिर में लम्बे इंतज़ार के बाद आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है| अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिल रहा है| बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स सज-धजकर इस अवसर का हिस्सा बनने के लिए पहुंच गए हैं| रामायण में राम और सीता का रोल निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया कई दिनों से अयोध्या में हैं| दोनों के अब लुक भी सामने आ गए हैं|

36 साल बाद फिर दिखेंगे

टीवी की सीता का लुक 

दीपिका चिखलिया ऑरेंज और पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं| इसी के साथ उन्होंने पारंपरिक डिजाइन की शॉल भी मैच की हुई थी| दीपिका ने अपने लुक को हैवी टेम्पल जूलरी से कंप्लीट किया| लाल बिंदी और गोल्ड की चूड़ियों के साथ दीपिका का लुक शानदार लग रहा था|

ऑरेंज साड़ी- टेम्पल जूलरी पहने सज-धज कर राम मंदिर समारोह के लिए पहुंचीं टीवी की सीता, पत्नी संग नजर आए Arun Govil

दीपिका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – जय सिया राम

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जय सिया राम, आज 22 जनवरी 2024 है| हम राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो गए हैं| बहुत-बहुत खुशी है| बहुत उत्साहित हैं| बहुत सालों से जिसके बारे में हमने सोचा था वो आज साकार हो रहा है, और हम उसे देख पाएंगे| ये बहुत ज्यादा महत्व रखता है| आप लोगों को भी टीवी पर देखना का मौका मिलेगा|

टीवी के राम अरुण गोविल पत्नी के साथ पहुंचे 

वहीं अरुण गोविल ब्लू और गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं| उनका एक वीडियो सामने आया है| इसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं| अरुण गोविल इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हैं|

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को 1987 में आई रामायण में देखा गया था| इस शो में अरुण गोविल राम और दीपिका चिखलिया सीता के रोल में थीं| टीवी शो को बहुत पसंद किया गया| राम और सीता के रोल में दोनों ही एक्टर्स को पसंद किया गया| लोग आज भी उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं|

यह भी पढ़ें – AyodhyaSriRamTemple: ‘अब अयोध्या में नो कर्फ्यू ,नो फायरिंग’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

About Post Author