खत्म हुआ इंतजार, मेकर्स ने किया बिग बॉस OTT 3 का ऐलान, जानें कब शुरू होगा सलमान खान का शो

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस अपने हर सीजन से लोगों को खुश कर देता है| फैंस को शो के अबतक के सारे ही सीजन मजेदार लगे| अभी जनवरी में बिग बॉस 17 खत्म हुआ, जिसके बाद बिग बॉस OTT 3 की ख़बरें सामने आने लगीं| वहीं अब मेकर्स ने दर्शकों का इंतजार खत्म कर दिया है और इस रियलिटी शो को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है|

बिग बॉस को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी पसंद करते हैं| ये शो सभी का पसंदीदा शो है| वहीं मेकर्स ने बिग बॉस OTT 3 का ऐलान कर दिया है| साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये सीजन बड़ा ही मजेदार होने वाला है और शो के अबतक के जितने भी सीजन सामने आए हैं, उन सबसे हटके बिग बॉस OTT 3 होगा| मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये बताया गया कि बिग बॉस OTT 3 जून में शुरू होगा| इसका मतलब अब इस सीजन का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा|

Bigg Boss 17: सलमान खान पर चढ़ा वर्ल्ड कप का फीवर, बिग बॉस के घर में बना डाली क्रिकेट पिच | Bigg Boss 17 World Cup fever on Salman Khan, cricket pitch

हालांकि सलमान खान के रियलिटी शो के डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन मंथ और प्लेटफॉर्म के बारे में बता दिया गया है| ये शो जिओ सिनेमा में देखा जाएगा| फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और शो के सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author