‘आदिपुरुष’ के निर्माता ने कृति को मंदिर में किया गुडबाय किस, जिसे देख भड़के पुजारी

मनोरंजन : आदिपुरुष फिल्म तो काफी लम्बे समय से चर्चा में चल रही है| फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं| हाल ही में आदिपुरुष फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया है| इसी दौरान एक विवाद भी शुरू हो गया है|दरअसल, फिल्म की टीम दर्शन करने बीते 7 जून को तिरुपति मंदिर पहुंची|जहां ‘आदिपुरुष’ फिल्म निर्माता को फिल्म अभिनेत्री कृति सैनॉन को चूमने हुए देखा गया| तेलंगाना के चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने इस घटना को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि यह निंदनीय है| यहां तक कि एक पति और पत्नी भी मंदिर में एक साथ नहीं जाते| आप होटल के कमरे में जाकर ऐसा कर सकते हैं| आपका व्यवहार रामायण और देवी सीता का अपमान करने जैसा है|

जानकारी के अनुसार, फिल्म डायरेक्टर मंदिर के बाहर कृति सैनॉन को अलविदा कह रहे थे| इसी दौरान उन्होंने कृति को चूमा| इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है| इसके बाद तो बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया| वहीं बीजेपी नेता प्रदेश सचिव रमेश नायडू ने भी इसे लेकर विवादित बात बोल दी है| उन्होंने प्रभास कृति को टैग करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, क्या यह जरूरी है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की हरकतें की जाएं? भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में इस तरह किस करना और गले लगाना…यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है| यह एकदम अपमानजनक है|हालांकि उन्होंने बाद में अपने ट्वीट हटा दिया|

 

वायरल हो रहे वीडियो में डायरेक्टर ओम राउत और कृति सेनन मंदिर के बाहर नजर आ रहे हैं| दर्शन के बाद जब कृति वहां से टीम को अलविदा कह रही होती हैं, तभी ओम राउत उनसे गले मिलकर उन्हें  किस करते हैं| ऐसे में अब मंदिर के प्रांगण में दोनों के एक-दूसरे को गले लगाने और किस करने की बात पर विरोध किया जा रहा है|

About Post Author