ट्यूब टॉप में पोज देती नजर आईं तमन्ना भाटिया, किलर लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा| उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर ही काफी सुर्खियां बटोरीं| प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें अपने काम के लिए सराहना मिली, तो वहीं पर्सनल लाइफ में विजय वर्मा के साथ उनका रोमांस भी लोगों की नजरों में बना रहा| वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपना नया लुक शेयर करती रहती हैं| एकबार फिर तमन्ना ने अपने किलर लुक से फैंस का दिल जीता|

बता दें कि तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा के साथ रिलेशन में हैं| दोनों ने वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में एकसाथ काम किया था| यहीं से इनकी दोस्ती हुई, जो कि आगे चलकर प्यार में बदल गई| तमन्ना और विजय काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| वहीं साल 2024 में भी तमन्ना का जलवा बरकरार है| एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने किलर लुक से फैंस का दिल जीता है|

तमन्ना भाटिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो ट्यूब टॉप में नजर आ रही हैं| उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है| हैवी मेकअप और मिनिमम अमाउंट की ज्वेलरी में  एक्ट्रेस बेहद ख़ूबसूरत लग रही हैं|  एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर लोग उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं| उनकी खूबसूरती देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है| तमन्ना की फोटो पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा-  आप कितना ग्लो कर रही हैं| एक अन्य ने कमेंट किया, इस खूबसूरती को किसी की नजर न लगे|

तमन्ना भाटिया वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो इस समय तमन्ना भाटिया के पास साउथ की दो फिल्में हैं, जिसमें ‘दिस इज महालक्ष्मी’ और ‘येन इंद्रू काधल एनबेन’ शामिल है|

About Post Author