सुरभि चंदना की मेहंदी और रिंग सेरेमनी की झलक आई सामने, देखें सेरेमनी का वीडियो

KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना आज 2 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी करने वाली हैं| वहीं एक्ट्रेस की मेहंदी से लेकर सगाई तक की झलक सामने आ गई है| सुरभि के वेडिंग फंक्शन में टीवी की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं थीं| एक्ट्रेस की दोस्त एक्ट्रेस मानसी, श्रेणु, कुणाल समेत कई सितारे शामिल हुए हैं|

Surbhi Chandna-Karan Sharma Mehendi ceremony held at THIS royal palace from Bhul Bhulaiyaa; check pics with Mansi Srivastava and Shrenu Parikh

सुरभि चंदना की मेहंदी सेरेमनी 

सुरभि ने मेहंदी में ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी| जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं| वहीं सगाई में सुरभि ने ब्लैक कलर का शानदार गाउन पहना था| एक्ट्रेस के साथ उनके होने वाले पति करण शर्मा ने भी ट्विनिंग की थी| आज कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है|

आफरीन-आफरीन गाने पर किया डांस  

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी शादी के एक दिन पहले होने वाले पति करण शर्मा के साथ डांस किया है| कपल ने राहत फतेह अली खान के गाने आफरीन-आफरीन पर डांस किया है|

सुरभि और करण एक-दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं| अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है| फैन्स कपल के वेडिंग लुक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की एनडीए सरकार के दौरान राज्य में हुए विकास कार्यों की सराहना

About Post Author