बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की एनडीए सरकार के दौरान राज्य में हुए विकास कार्यों की सराहना

KNEWS DESK- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार यानि आज एनडीए सरकार के दौरान राज्य में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। बिहार के औरंगाबाद में एक रैली के दौरान नीतीश कुमार ने ये भी आश्वासन दिया कि अब वो कहीं नहीं जाएंगे|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उन्होंने मंच पर कहा कि आप जो आए हैं यहां, ये हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है| आप पहले आए थे और इधर हम गायब हो गए थे। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं| हम रहेंगे आप ही के साथ| नीतीश कुमार ने आगे कहा, हम लोग 2005 से एक ही साथ हैं| गिनकर के लगातार कितना काम किया है| पहले कोई काम नहीं हुआ, कहीं जाने की जगह नहीं थी, कोई पढ़ता नहीं था लेकिन हम लोगों ने मिलकर 2005 से सारा काम करवाया है|

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के औरंगाबाद में हैं| उन्होंने शनिवार को 21,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है| इस दौरान मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे|

About Post Author