57 साल के एक्टर के साथ रोमांस करती दिखीं श्वेता तिवारी, रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

KNEWS DESK- टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ आज भी लोगों के दिलों में जिन्दा है| फैंस को आज भी सीरियल की पूरी कहानी याद है| शो में श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की जोड़ी ने जमकर धमाल मचाया था| आपको बता दें कि फैंस को फिर से मिस्टर बजाज और प्रेरणा की जोड़ी देखने को मिलने वाली है| एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं|

फैंस को शो ‘कसौटी जिंदगी की’ की पूरी कहानी बे जुबानी याद है| एक्टर रोनित ने अपने इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी के साथ पोस्ट डालकर हर किसी को शो की याद दिला दी है| रोमांटिक तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं| दोनों की केमिस्ट्री वाकई में देखने लायक है| रोनित ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- हमारे जुनून की खुशबू हमारे दिलों की कहानी बताती है| रोमांस के इन चंचल क्षणों में हमारे साथ जुड़े रहें, बने रहें!

इनकी तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं| सभी इस पोस्ट पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं| तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने लिखा- माशाअल्ला, खूबसूरत जोड़ी है, क्या बच्चे की जान लोगे सर| वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- उम्दा जोड़ी, किसी अन्य यूजर ने लिखा- मिस्टर बजाज और प्रेरणा फिर से एक साथ ओह माई गॉड|

About Post Author