KNEWS DESK – साउथ सिनेमा इन दिनों एक बार फिर बड़े बजट और पैन इंडिया फिल्मों के दम पर सुर्खियों में है। साल की शुरुआत में भले ही Prabhas की एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, लेकिन इंडस्ट्री में कई बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक है Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Peddi’, जिसे लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं।
लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है, लेकिन अब एक बड़ी खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के स्पेशल डांस नंबर के लिए Shruti Haasan को फाइनल कर लिया गया है। इस गाने को म्यूजिक दिया है दिग्गज कंपोजर A. R. Rahman ने, जिससे इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
खबर है कि इस खास गाने की शूटिंग जल्द ही हैदराबाद में शुरू होगी। पहले इस गाने के लिए Mrunal Thakur, नयन सारिका और मानसा वाराणसी के नाम सामने आए थे, लेकिन आखिरकार मेकर्स ने श्रुति हासन पर भरोसा जताया है। यह फिल्म में एक हाई-एनर्जी डांस नंबर होगा, जो कहानी में खास ट्विस्ट लाएगा।
दिलचस्प बात यह है कि राम चरण और श्रुति हासन की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों 2014 की सुपरहिट फिल्म Yevadu में साथ काम कर चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
वहीं, श्रुति हासन को लेकर एक और दिलचस्प कनेक्शन सामने आता है। साल 2023 के अंत में वह Salaar में नजर आई थीं, जिसका बॉक्स ऑफिस क्लैश Dunki से हुआ था। जहां ‘Salaar’ ने कमाई के मामले में Shah Rukh Khan की फिल्म को पीछे छोड़ दिया था।
फिलहाल, राम चरण का पूरा फोकस ‘Peddi’ पर है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘Game Changer’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, ऐसे में यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही, इसके बाद वह डायरेक्टर सुकुमार के साथ भी एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।