सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में शिव ठाकरे ने किया रिएक्ट, कहा- ‘उन्हें कुछ नहीं होगा…’

KNEWS DESK- बीते रविवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग हुई है| मुंबई पुलिस ने अबतक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| वहीं इस मामले पर बिग बॉस 16 के रनरअप शिव ठाकरे ने रिएक्ट किया है|

‘जश्न- ए- ईद मिलन’ के इवेंट में शामिल हुए शिव ठाकरे ने सलमान खान की बिल्डिंग पर हुई फायरिंग के बारे में मीडिया से बात चीत करते हुए कहा- उनके साथ बहुत सारी  दुआएं हैं| उनके तमाम फैंस और चाहने वाले उनके लिए दुआ कर रहे हैं| मुझे विश्वास है कि उन्हें कुछ नहीं होगा| उम्मीद है, वो सुरक्षित हैं| मुझे मीडिया के जरिये इस मामले के अपडेट मिल रहे हैं| ऊपरवाला उनके साथ हैं| उनकी सुरक्षा के लिए काफी दिग्गजों का समर्थन मिला है| उन्हें कुछ नहीं होगा| शिव ने आगे कहा- इस मामले के बाद उनकी सलमान से कोई बात नहीं हुई|

बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने से पहले शिव ठाकरे के हाथ लगी सलमान खान की फिल्म! | Bigg Boss 16: Shiv Thakare roped in for a Salman Khan movie? | Patrika News

वहीं बिग बॉस 17 में नजर आईं रिंकू धवन ने इस मामले में रिएक्ट करते हुए कहा- ये बहुत डरावनी बात है और साथ ही बहुत दुखद भी, मुझे उम्मीद है कि सलमान सर और उनका परिवार सुरक्षित है| जो भी ऐसा कर रहा है उन्हें पीछे हटना चाहिए, जियो और जीने दो| वहां मौजूद शर्लिन चोपड़ा ने कहा- इस घटना से वो पूरी तरह अनजान है| अगर ऐसा हुआ है, तो यह बहुत शर्मनाक है| इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए|

About Post Author