‘लॉक अप 2’ में शिल्पा शिंदे की धमाकेदार एंट्री, जेल के अंदर टूटी ग्रुपबाज़ी, बढ़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Knews Desk- रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एकता कपूर के इस कंट्रोवर्शियल शो में हाल ही में टीवी की मशहूर और बेबाक एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है, जिसके बाद शो का पूरा माहौल बदल गया है। उनकी एंट्री ने न सिर्फ घर के पुराने समीकरण बिगाड़ दिए हैं, बल्कि पहले से बने ग्रुप्स में भी खलबली मचा दी है।

‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदे पहले भी ‘बिग बॉस 11’ की विनर रह चुकी हैं। अपनी साफगोई और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली शिल्पा ने इस बार ‘लॉक अप 2’ में भी एंट्री लेते ही अपने तेवर दिखा दिए। शो में आने से पहले जारी किए गए प्रोमो में वह यह कहती नजर आईं कि घर के अंदर जो भी ग्रुप बना है, उसका खेल उनकी एंट्री के बाद बदल जाएगा।

शो के अंदर सबसे बड़ा विवाद खाने को लेकर शुरू हुआ। कई कंटेस्टेंट्स, जिनमें राम कपूर, लैला और शिवांगी जोशी जैसे नाम शामिल हैं, ने जेल में मिलने वाले खाने को लेकर नाराजगी जताई और उसे खाने से इनकार कर दिया। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि शो के होस्ट रितेश देशमुख को बीच में आकर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगानी पड़ी। उन्होंने साफ किया कि शो में सभी जरूरी सुविधाएं नियमों के अनुसार दी जा रही हैं और किसी तरह की लापरवाही नहीं है।

इसी दौरान शिल्पा शिंदे भी इस विवाद में शामिल हो गईं, जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों के साथ उनकी तीखी बहस देखने को मिली। खासकर शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला के साथ उनका सीधा टकराव हुआ। शिवांगी ने शिल्पा के बात करने के अंदाज पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वह इतनी लाउड क्यों हैं, जिस पर शिल्पा ने भी पलटकर जवाब दिया और साफ कहा कि वह किसी और की तरह शांत या दब्बू नहीं रह सकतीं।

आकांक्षा चमोला पहले ही यह संकेत दे चुकी थीं कि उनका शिल्पा शिंदे से टकराव तय है। शो में यह भिड़ंत भी देखने को मिली, जिससे माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। शिल्पा शिंदे ने शो में साफ कर दिया कि वह किसी ग्रुप का हिस्सा बनकर नहीं खेलेंगी। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर किसी को झुंड बनाकर खेलना है तो खेल सकते हैं, लेकिन वह अपना गेम अकेले खेलेंगी। उनके इस बयान के बाद शो में रणनीतियों और गठबंधनों पर भी असर पड़ता नजर आ रहा है।

फिलहाल शो में पहले से एक्टिव कंटेस्टेंट्स और शिल्पा के बीच टकराव लगातार बढ़ता दिख रहा है। दर्शकों के बीच भी इस नई एंट्री को लेकर काफी उत्साह है, क्योंकि शिल्पा का आक्रामक और बेबाक अंदाज शो में नए ट्विस्ट लेकर आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में शिल्पा शिंदे की मौजूदगी से शो के समीकरण किस तरह बदलते हैं और क्या वह एक बार फिर अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी से सब पर भारी पड़ती हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *