शाहिद कपूर-कृति सेनन दिखेंगे एक साथ, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

KNEWS DESK- बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष पर काफी विवाद चल रहे हैं लेकिन फिल्म में जानकी की भूमिका निभा रही कृति सेनन को काफी पसंद किया जा रहा है| यह फिल्म काफी भरी बजट में बनी हुई है| फिल्म के निर्माताओं ने यह आशंका जताई है कि यह ब्लॉकबस्टर ही साबित हो जाएगी| फिल्म की जानकी कृति ने अब अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है| कृति पहली बार शाहिद कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी|

दर्शकों को शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी|अभी तक शाहिद-कृति की इस फिल्म का टाइटल तो डिसाइड नहीं हुआ है लेकिन निर्माताओं द्वारा इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है|

दरअसल, कृति सेनन की इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया गया है  उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि अपने कैलेंडर में इस नामुमकिन लव स्टोरी की डेट मार्क कर लीजिए, जो कि सात दिसंबर 2023 है| कृति सेनन- शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म जियो स्टूडियोज दिनेश विजन संग मिलकर ला रहे हैं|

शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह अनटाइटल फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह द्वारा किया जा रहा है| जरा हटके, जरा बचके के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे| इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था| अब फैंस को फिल्म के टाइटल का इन्तजार हैं|

About Post Author