अपने दमदार डांस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सपना चौधरी ने अपने तलाक की अर्जी, टूटे रिश्ते से मिले अनुभव और भविष्य में दूसरी शादी की संभावनाओं पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भविष्य में दूसरी बार शादी करेंगी, तो सपना ने बेहद स्पष्ट और दो टूक जवाब दिया।
Knews Desk – इंटरव्यू के दौरान जब सपना चौधरी से सीधे सवाल किया गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेंगी, तो शुरुआत में सपना ने साफ “नहीं” कहा। जब उनसे कहा गया कि प्यार कभी भी हो सकता है और दूसरी बार शादी करने में क्या हर्ज है, तो इस पर सपना ने कहा, “मुझे लगता है प्यार कोई गाजर-मूली नहीं है कि ऐसे चलते-फिरते, पहली बात तो मेरे जैसी लड़की को नहीं होगा।”
सपना ने खुद को एक बेहद भावुक इंसान बताते हुए कहा, “मैंने बोला ना मैं इमोशनल हूं। मेरे लिए प्यार हलवा नहीं है। मैं बहुत डेप्थ में जाकर किसी को प्यार करती हूं और मैं कर सकती हूं, आगे कोई अगर उस लायक हुआ तो देखेंगे, लेकिन अभी तो…”
बातचीत के दौरान जब उनसे कहा गया कि अभी तो तलाक की कोर्ट डेट्स आनी बाकी हैं, उसके बाद ही इस बारे में सोचा जा सकता है। इस पर सपना ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कर पाऊंगी क्योंकि मैं सीखी हूं, मैं अपने रिश्तों से बहुत कुछ सीखी हूं। तो मुझे नहीं लगता कि मुझे इतनी जल्दी किसी से प्यार हो सकता है। लेकिन जब भी होगा तो फिर खतरनाक ही होगा।”
https://www.instagram.com/reels/DgCAGRZTdml/
जब होस्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका पहला प्यार भी इतना खतरनाक था कि बात कोर्ट तक पहुंच गई, तो इस पर सपना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैंने बोला ना कि मैं खुश हूं। फैसला मेरा था। मैंने दूसरे से नहीं पूछा वो।”
तलाक के बाद महिलाओं को लेकर समाज की सोच और दोबारा शादी के विषय पर लौटते हुए सपना चौधरी ने कहा कि फिलहाल उनके लिए दूसरी शादी के बारे में सोचना भी बेहद अजीब है। उन्होंने कहा, “ये टैबू तो मुझे लगता है कि कोई डीसेंट, बढ़िया, कमाल का, जैसा ना भी सोचा हो वैसा कोई पुरुष आए तो टूट सकता है, वरना नहीं। मुझे लगता है कि मैं जितनी खुश अकेली, जितनी फ्री अकेली या जितने अच्छे से अपने आपको ग्रूमिंग मैं अकेली दे सकती हूं, कोई और नहीं दे सकता।”
अपने पिछले रिश्ते और आज के हालात की तुलना करते हुए सपना ने ये भी जोड़ा कि पहले उनके रिश्ते में सपोर्ट और चीजें जरूर थीं, लेकिन कहीं न कहीं उसमें ‘मतलब’ भी जुड़ा था, जबकि आज उन्हें जो सपोर्ट मिल रहा है, उसमें किसी का कोई स्वार्थ या मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि नीयत और सीरत में बहुत बड़ा फर्क होता है।
जब सपना चौधरी से शादी चलाने के तीन टिप्स मांगे गए, तो उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि अगर किसी को शादी चलानी है तो सबसे पहले उसमें से प्यार निकाल देना चाहिए। दूसरा, एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए और तीसरा, सामने वाले की और उसके प्रयासों की कद्र होनी चाहिए।
इसके साथ ही सपना ने कहा कि अब उनके लिए प्यार की परिभाषा उनका स्टेज, उनकी ऑडियंस, उनकी टीम, उनका घर और परिवार है। जो लोग उन्हें वैल्यू करेंगे, वो भी उन्हें ही वैल्यू देंगी।