प्रेग्नेंसी के चलते समांथा रुथ प्रभु के हाथ से निकली फिल्म, अब श्रुति हासन निभाएंगी लीड रोल

knews desk – साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 39 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं और पति राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच खबर है कि प्रेग्नेंसी के चलते उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, समांथा को पहले इंडो-यूके फिल्म ‘चेन्नई स्टोरी’ में लीड रोल के लिए साइन किया गया था। हालांकि, मैटरनिटी ब्रेक लेने के चलते अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। उनकी जगह श्रुति हासन को फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है।

‘चेन्नई स्टोरी’ टिमेरी एन. मुरारी के नॉवेल ‘द अरेंजमेंट्स ऑफ लव’ पर आधारित है। फिल्म को BAFTA अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर फिलिप जॉन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वह ‘डाउनटन एबे’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म की कहानी चेन्नई की एक प्राइवेट डिटेक्टिव अनु के इर्द-गिर्द घूमती है। अनु का किरदार अब श्रुति हासन निभाती नजर आएंगी। कहानी में प्यार, खुद को जाहिर करने और खुद को स्वीकार करने जैसे विषयों को दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी चेन्नई और कार्डिफ की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें अंग्रेजी के साथ तमिल समेत अन्य भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है।

समांथा की बात करें तो उनकी पिछली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। बताया जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान समांथा ने अपनी डायरेक्टर को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर के मध्य में समांथा की गोद भराई की रस्म भी हुई। ईशा फाउंडेशन में हुए इस कार्यक्रम में उनके पति राज निदिमोरु भी मौजूद थे। फिलहाल समांथा अपने नए जीवन के इस फेज को एन्जॉय कर रही हैं और मैटरनिटी ब्रेक पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *