मेरी मराठी मुलगी… गणेश चतुर्थी पर मराठी लुक में छाईं आयशा खान, तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

आयशा खान अपनी एक्टिंग और डांस के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार आयशा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपना खूबसूरत मराठी लुक शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आयशा ने इंस्टाग्राम पर मराठी लुक में कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने मराठी में कैप्शन लिखा, “पदरात चांदणं, नजरेत स्वप्नं”, जिसका मतलब है ‘आंचल में चांदनी और आंखों में सपने’। एक्ट्रेस का यह ट्रेडिशनल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

लुक की बात करें तो आयशा खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने मरून कलर का बैकलेस ब्लाउज पहना है। एक्ट्रेस ने नाक में मराठी नथ और माथे पर चंद्र वाली बिंदी लगाई है। बालों में उन्होंने मैसी बन बनाया है, जिसे घुंघरू से सजाया गया है। उनका पूरा लुक काफी ट्रेडिशनल और एलिगेंट नजर आ रहा है।

आयशा की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आयशा से ज्यादा खूबसूरत इंस्टाग्राम पर कोई नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें बेहद सुंदर बताया। एक फैन ने कमेंट किया, “मेरी मराठी मुलगी।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान हाल ही में कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह ‘धुरंधर’ के ‘शरारत खाने’ में दिखाई दी थीं, जहां उनके काम को दर्शकों की ओर से पसंद किया गया था।

आयशा की इन नई तस्वीरों ने एक बार फिर उनके फैंस का ध्यान खींच लिया है और सोशल मीडिया पर उनका मराठी अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *