वैलेंटाइन डे के मौके पर नागा चैतन्य संग नजर आईं साई पल्लवी, एक्ट्रेस ने शेयर की वीडियो

KNEWS DESK- साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी की वजह से जानी जाती हैं| एक्ट्रेस का सिंपल रहना फैंस को बेहद पसंद आता है| इन दिनों साई कई सारे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं| वहीं आज एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो इस समय छा गया है|

दरअसल, साई पल्लवी द्वारा शेयर किये गए वीडियो में एक्ट्रेस के साथ फिल्म स्टार नागा चैतन्य भी दिख रहे हैं| साई ने नागा के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो गये हैं| एक्ट्रेस की इस वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| साई के साथ नागा को देख कर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं|

जानकारी के अनुसार पता चला है कि साई पल्लवी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, वो उनकी फिल्म टीम का वैलेंटाइन डे स्पेशल प्रोमो क्लिप है| वीडियो में एक्टर साई पल्लवी से मुस्कुराने के लिए बोलते हैं, फिर एक्ट्रेस शरमा जाती हैं| बता दें कि साई और नागा एक फिल्म में एकसाथ नजर आने वाले हैं| इस फिल्म में दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप प्रेमी बनकर नजर आएंगे|

Aamir Khan's son Junaid Khan and Sai Pallavi shoot for their next film in  Japan. See photos | Bollywood News - The Indian Express

बता दें कि बीते दिन साई पल्लवी की आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आईं, जो जापान की बताई जा रही हैं| जहां उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग हो रही है| ये तस्वीरें भी उनके शूटिंग के दौरान की हैं|

About Post Author