रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ प्रीमियर के कुछ घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक, इन साइट्स से करें डाउनलोड

KNEWS DESK – रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है| सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय ने लीड रोल प्ले किया है| वहीं इस सीरीज को स्ट्रीमिंग के बाद दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है| इन सबके बीच मेकर्स के लिए झटका देने वाली खबर आ रही है| दरअसल इंडियन पुलिस फ़ोर्स के प्रीमियर के कुछ घंटों बाद ही यह ऑनलाइन लीक हो गई है|

rohit shetty cop universe indian police force poster out sidharth malhotra shilpa shetty and vivek oberoi in police uniform-Indian Police Force: रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन

ऑनलाइन लीक हुई ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’

‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ आज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है| रोहित शेट्टी की ये सीरीज अपने प्रीमियर के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गयी| एक रिपोर्ट के मुताबिक  ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ फुल एचडी प्रिंट में कईं टोरेंट साइट्स जैसे टेलीग्राम, तमिल रॉकर्स, फिल्मीरैप ऑनलाइनसीरीज़वॉच, 123सीरीज़, 123सीरीज़रूलज़, फ़िल्मीज़िला पर फ्री में डाउनलोड करने के लिए अवेलेबल है|

 दर्शकों से मिला मिक्स्ड रिस्पॉन्स

‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ सीरीज को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है| कुछ को एक्शन सीन और परफॉर्मेंस काफी पसंद आई है तो वहीं कुछ-कुछ को ये उबाऊ लगी है| गौरतलब है कि बतौर निर्देशक यह रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज है|

कहानी 

‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’  सीरीज की कहानी दिल्ली पुलिस अधिकारी कबीर मलिक पर बेस्ड है| जो घातक आतंकवादी जरार से लड़ने के मिशन पर निकलता है| राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कबीर ने जरार का पीछा कैसे किया, उसे क्या बलिदान देना पड़ा? इस थ्रिलिंग स्क्रीनप्ले में ये सब दिखाया गया है|

स्टार कास्ट

लेटेस्ट वेब-सीरीज़ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, शरद केलकर, ईशा तलवार, मय्यंक टंडन, मुकेश ऋषि, ऋतुराज सिंह, मृणाल कुलकर्णी, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, वैदेही परशुरामी, प्रदीप काबरा, सुचित्रा बांदेकर, विपुल देशपांडे, ललित परिमू, करणवीर मल्होत्रा, और सूरज ओहरी ने अहम किरदार निभाया है|

वेब सीरीज़ को रोहित शेट्टी, संदीप साकेत, अनुषा नंदकुमार, आयुष त्रिवेदी, विधि घोडगांवकर, संचित बेद्रे ने लिखा है| इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश ने किया है| लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस ने कंप्लीट साउंडट्रैक और संगीत तैयार किया है|

यह भी पढ़ें –  ‘राम सबके हैं, मैं उमराह के लिए जा रहा हूं तो क्या…’, फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी पर साधा निशाना

About Post Author