कृति सेनन-शाहिद कपूर की अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट आ गयी सामने , फिल्म में दिखाई गयी है नामुमकिन लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, आदिपुरुष  के बाद कृति सेनन अब ब्लडी डैडी के हीरो शाहिद कपूर के साथ नज़र आएँगी. कृति सेनन अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर खूब चर्चा में हैं| जानकी के किरदार में सभी ने कृति को बहुत पसंद किया है , और फिल्म  के ब्लाकबस्टर होने की उम्मीद है | अब कृति शाहिद के साथ नज़र आएंगी | फिल्म में लव स्टोरी को दिखाया गया है.  एक्टर शाहिद कपूर संग पहली बार बड़े पर्दे पर फैंस को देखने मिलेगी।

अभिनेत्री कृति सेनन ने ‘आदिपुरुष’ के बाद शाहिद कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के बाद शाहिद पहली बार कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। शाहिद के साथ कृति की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर फैंस को देखने मिलेगी। शाहिद-कृति स्टारर इस फिल्म का टाइटल तो अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स ने इस रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस अनटाइटल फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह कर रहे हैं। और फिल्म  ‘जरा हटके, जरा बचके’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर  इस फिल्म को  प्रोड्यूस करेंगे। इससे पहले मेकर्स ने दर्शकों संग फिल्म का पोस्टर साझा किया था। फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर और कृति बाइक पर बैठे रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे थे। अब दर्शकों को फिल्म के टाइटल का बेसब्री से इंतजार हैं।

जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर  कृति सेनन स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है और इसपर कृति सेनन ने लिखा, ‘अपने कैलेंडर में इस नामुमकिन लव स्टोरी की डेट मार्क कर लीजिए, जो कि सात दिसंबर 2023 है। कृति सेनन- शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म जियो स्टूडियोज दिनेश विजन संग मिलकर ला रहे हैं।’

फैंस को फिल्म के टाइटल का इंतज़ार है और शाहिद और कृति की जोड़ी को देखने के लिए वेट कर रहे हैं |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About Post Author