Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी पिक्चर

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ (Jananayagan) की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यह फिल्म 23 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

थलपति विजय ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘जन नेता’ 23 जुलाई से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ उन्होंने #Jananayaganfromjuly23 का इस्तेमाल किया।

विजय की आखिरी फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

‘जन नेता’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद विजय अब पूरी तरह राजनीति पर ध्यान दे रहे हैं और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इसे विजय की फिल्मी यात्रा का यादगार अंत मान रहे हैं।

CBFC से मिली A सर्टिफिकेट की मंजूरी

बता दें कि ‘जन नेता’ को पहले 9 जनवरी को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन सेंसर बोर्ड की मंजूरी नहीं मिलने के कारण फिल्म की रिलीज टल गई थी।

अब हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि इसे 18 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक ही देख सकेंगे।

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

थलपति विजय की यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म का नाम ‘जन नेता’ रखा गया है।

फिल्म का निर्देशन एच विनोत ने किया है, जबकि इसका निर्माण KVN प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म की लंबाई 3 घंटे 3 मिनट और 11 सेकेंड बताई जा रही है।