आंसुओं में टूटा रवि मोहन का सब्र! बोले- ‘तलाक तक एक्टिंग नहीं करूंगा’, पत्नी आरती पर लगाए गंभीर आरोप

KNEWS DESK – तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता Ravi Mohan इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पत्नी आरती से तलाक और सिंगर Kenishaa Francis के साथ कथित रिश्तों की खबरों के बीच अब एक्टर ने बड़ा फैसला ले लिया है. चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन भावुक नजर आए और उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने खुलकर अपनी निजी जिंदगी पर बात की. उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से वो लगातार मानसिक दबाव और ट्रोलिंग झेल रहे हैं. एक्टर ने कहा कि लोगों ने उन्हें हमेशा एक शांत और नरमदिल इंसान समझा, लेकिन अब चीजें उनके लिए बेहद मुश्किल हो चुकी हैं. बातचीत के दौरान रवि कई बार भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए.

रवि मोहन ने कहा कि जब तक उनका तलाक फाइनल नहीं हो जाता और उनकी जिंदगी सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वो फिल्मों में काम नहीं करेंगे. उन्होंने साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि बिना वजह उन्हें और उनके करीबियों को निशाना बनाया जा रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DYPKDa1TuLG/

इस दौरान एक्टर ने पत्नी आरती पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. रवि ने दावा किया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी और वो खुद को “घुटन” में महसूस करते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास अपना अलग बैंक अकाउंट तक नहीं था और हर छोटी चीज पर नजर रखी जाती थी.

इतना ही नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने ये भी दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि उनके बेटे आरव और अयान उनसे दूर हो गए हैं और यह बात उन्हें अंदर से तोड़ रही है.

रवि मोहन ने यह भी कहा कि उन्होंने परिवार वालों के खिलाफ जाकर साल 2009 में आरती से शादी की थी, लेकिन अब उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी “नरक” बन गई है. हालांकि दूसरी तरफ आरती की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वहीं दूसरी ओर सिंगर केनीशा फ्रांसिस की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने चेन्नई छोड़ने की बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रवि और केनीशा के रिश्ते को लेकर नए कयास लगाए जाने लगे. हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *