रणवीर सिंह और जॉनी सिंस का AD देख आग बबूला हुईं रश्मि देसाई, बोलीं- ‘ये टीवी इंडस्ट्री के लिए अपमानजनक…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने नए एड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं| एक्टर ने पॉर्न स्टार जॉनी सिंस के साथ इरेक्टाइल डिसफंक्शन पर एक विज्ञापन शेयर किया| रणवीर का ये AD बिल्कुल टीवी सीरियल जैसा दर्शाया गया है| वहीं अब एक्टर का विज्ञापन देखकर रश्मि देसाई को गुस्सा आया और उन्होंने इसकी आलोचना की है|

एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह के नए विज्ञापन की आलोचना करते हुए लिखा कि मैंने अपने काम की शुरुआत रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से की थी और फिर मैंने टीवी में काम करना शुरू किया| लोग इसे छोटी स्क्रीन कहते हैं| जहां लोग न्यूज, क्रिकेट, बॉलीवुड फ़िल्में भी देखते हैं| इस AD को देखने के बाद मैं हैरान हूं| ये सभी टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के लिए अपमानजनक है| हमें हमेशा छोटा महसूस कराया जाता है| हमारे साथ एक जैसा व्यवहार भी नहीं किया जाता है| रियलिटी में एक्टर बड़े पर्दे पर भी काम करना चाहते हैं, ठीक इसी तरह हमारे साथ बर्ताव किया जाता है| हर कोई मेहनत करता है लेकिन यह दुखद है, टीवी शो पर ये सब नहीं दिखते| ये सब बड़े पर्दे पर होता है और सच्चाई दिखाने में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन ये पूरे टीवी इंडस्ट्री के मुंह पर तमाचा है|

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- हो सकता है कि मैं इस पर कुछ ज्यादा ही रिएक्ट कर रही हूं लेकिन हम अपने फैंस को संस्कृति और प्यार दिखाते हैं| मुझे दुख हुआ ये देखकर, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री पर हमेशा मेरा सम्मान हुआ, उम्मीद है कि आप मेरी भावना को समझेंगे|

About Post Author