Ranveer Singh और यशराज फिल्म्स का टूटा रिश्ता! 12 साल बाद एक्टर ने अलग की राहें

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी अंदाज से भी लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, रणवीर सिंह ने वाय आर एफ (YRK) से अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। इस बात की जानकारी रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों ने दी हैं। हालांकि उनसे जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया है कि दोनों के रिश्ते अभी भी पहले जैसे ही हैं और रणवीर सिंह के लिए यशराज फिल्म्स हमेशा से ही घर की तरह रहा है।

बता दें कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनकी यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थी। वहीं उनके और यशराज फिल्म्स के रास्ते अलग होने की जानकारी देते हुए सूत्र ने कहा, “यशराज फिल्म्स हमेशा रणवीर सिंह के लिए एक घर रहेगा। इंडस्ट्री में आदित्य चोपड़ा ने न्यूकमर होने के बाद भी उनपर दांव लगाया था और अब वह देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में शामिल हो चुके हैं। उन्हें यहां पर दिशा-निर्देश दिया गया, तैयार किया गया और आज वह एक आइकन बन चुके हैं। ऐसे में उनका और यशराज फिल्म्स का रिश्ता हमेशा से मजबूत रहा है और पहले जैसा ही है।

रणवीर सिंह से पहले परिणीति चोपड़ा ने भी तोड़ा था रिश्ता  

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और यशराज फिल्म्स के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने आगे कहा, “रणवीर सिंह और यशराज फिल्म्स आगे भी साथ में काम करते नजर आएंगे, जब भी उन्हें कोई मजेदार प्रोजेक्ट मिलेगा। रणवीर और वायआरएफ का रिश्ता हमेशा की तरह आगे भी समझदारी और सम्मान भरा रहेगा।” बता दें कि रणवीर सिंह से पहले परिणीति चोपड़ा ने भी यशराज फिल्म्स टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से अपने रास्ते अलग किये थे। बता दें कि परिणीति चोपड़ा भी अपनी डेब्यू फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ के वक्त से यशराज फिल्म्स के साथ थीं।

About Post Author