पाकिस्तानी ‘बिग बॉस’ में जाना चाहती हैं राखी, होस्ट अदनान बोले- ‘ये तो हमारा सपना है’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने पाकिस्तान के रियलिटी शो ‘तमाशा’ में शामिल होने की इच्छा जताई है। राखी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि अगर शो का अगला सीजन दुबई में होता है, तो वह इसमें हिस्सा लेना चाहेंगी।

राखी के इस बयान पर ‘तमाशा’ के होस्ट और पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर राखी सावंत शो में आती हैं तो क्या वह उन्हें मैनेज कर पाएंगे?

राखी के शो में आने पर क्या बोले अदनान?

अदनान सिद्दीकी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि राखी सावंत को मैनेज करना उनके लिए किसी सपने जैसा है, लेकिन यह काफी मुश्किल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राखी शो का हिस्सा बनती हैं तो यह बहुत एंटरटेनिंग होगा।

अदनान ने कहा, “बहुत एंटरटेनिंग होगा, अगर वो आती हैं।” उनके इस बयान के बाद राखी के फैंस के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वह भविष्य में ‘तमाशा’ का हिस्सा बन सकती हैं।

जॉनी लीवर ने भी की अदनान की तारीफ

इंटरव्यू के दौरान अदनान सिद्दीकी ने यह भी बताया कि बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर ने एक बार उन्हें फोन किया था। जॉनी लीवर ने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा था कि वह अच्छा काम कर रहे हैं।

अदनान ने बताया कि उन्होंने जॉनी लीवर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए यह बड़ी बात है कि ‘तमाशा’ भारत में भी लोकप्रिय है।

क्या है ‘तमाशा’?

‘तमाशा’ पाकिस्तान का चर्चित रियलिटी शो है, जिसे ‘बिग बॉस’ के पाकिस्तानी वर्जन के तौर पर भी जाना जाता है। यह नीदरलैंड के रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ का पाकिस्तानी एडैप्टेशन है। भारत में इसी फॉर्मेट पर ‘बिग बॉस’ बनाया गया है, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं।

इन दिनों ‘तमाशा’ का पांचवां सीजन प्रसारित हो रहा है, जिसकी शुरुआत 8 अगस्त से हुई है। वहीं भारत में सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के साथ वापसी करने वाले हैं। शो का प्रीमियर 6 सितंबर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *