‘जेलर 2’ से फिर धमाका करेंगे रजनीकांत, फैन्स के लिए तैयार है बड़ा सरप्राइज!

KNEWS DESK – ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर अपने चर्चित किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जबकि सन पिक्चर्स इसके प्रोड्यूसर हैं। फैन्स लंबे समय से फिल्म के टीजर, ट्रेलर और अन्य अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में सन पिक्चर्स के आधिकारिक X अकाउंट से 22 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया गया था। वीडियो में रजनीकांत की झलक दिखाई गई, लेकिन उनका चेहरा नजर नहीं आया। वीडियो के साथ लिखा गया, “शिकार शुरू होने वाला है। Jailer 2 के अपडेट्स कल से।” इस पोस्ट के बाद फैन्स के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

फिल्म से जुड़ी चर्चाओं में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के कैमियो की भी बात सामने आई है। ऐसे में फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या फिल्म के टीजर या ट्रेलर में ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिलेगी। हालांकि, उनके कैमियो और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर आधिकारिक तौर पर सामने आने वाली जानकारी का इंतजार है।

‘जेलर 2’ में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, शिवा राजकुमार और मोहनलाल जैसे कलाकारों की वापसी की भी चर्चा है। कहानी में रजनीकांत का किरदार एक बार फिर अपने परिवार और करीबियों की रक्षा के लिए एक्शन करता नजर आ सकता है। मेकर्स ने इस बार कहानी और एक्शन को किस तरह पेश किया है, यह फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ होगा।

बात करें पहली ‘जेलर’ की तो फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। इसकी सफलता के बाद ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

अब 18 सितंबर से शुरू होने वाले नए अपडेट्स के जरिए मेकर्स फिल्म से जुड़ी कितनी जानकारी सामने लाते हैं, इस पर फैन्स की नजर है। अक्टूबर में प्रस्तावित रिलीज से पहले टीजर और ट्रेलर को लेकर भी जल्द बड़ा ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *