प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने क्लिक की अपनी क्यूट तस्वीरें, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिखाई लाडली की सेल्फी

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी बहुत अच्छे से मैनेज कर रही हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैन्स के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में शेयर करती रहती हैं| प्रियंका ने जब से बेटी मालती 2 साल की होने वाली हैं और खूब मस्ती करती रहती हैं| प्रियंका ने मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह सेल्फी लेना सीख रही हैं| प्रियंका ने जो फोटोज शेयर की हैं वो मालती ने खुद क्लिक की हैं|

New Mom Priyanka Chopra Shares Adorable Pictures With Her Daughter Baby Malti, The Actress Says 'Love Like No Other'- See PICS

मालती ने क्लिक की अपनी क्यूट सेल्फी

प्रियंका ने मालती की कई सेल्फी शेयर की हैं जो उन्होंने कार में ट्रैवल करते हुए क्लिक की हैं| इन फोटोज में मालती का चेहरा पूरा नहीं दिख रहा है| उनका सिर ज्यादा दिख रहा है साथ ही ये फोटोज भी काफी ब्लर हैं| प्रियंका ने मालती की सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- उन्होंने कुछ सेल्फी ली हैं| अगली फोटो प्रियंका ने इमोजी के साथ पोस्ट की| फोटोज में कभी मालती की चोटी बनी हुई है तो किसी में क्लिप लगा नजर आ रहा है|

फैन्स ने किये ढेर सारे कमेंट

मालती की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| फैंस फोटोज पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं| एक फैन ने लिखा- उनकी आईब्रो की शेप निक जोनस जैसी है| वहीं दूसरे ने लिखा- वह सेल्फी क्वीन है अपनी खूबसूरत मां की तरह| कई फैंस फोटोज पर हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं|

2 साल की होने वाली है मालती

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी दो साल की होने वाली हैं| प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे| 15 जनवरी 2022 को मालती का जन्म हुआ था और अब 3 दिन में मालती 2 साल की हो जाएंगी| प्रियंका ने बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी|

वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं| वह ज्यादातर हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं| प्रियंका आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थीं| फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी| द स्काइ इज पिंक में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर जायरा वसीम और रोहित सराफ अहम किरदार निभाते नजर आए थे|

यह भी पढ़ें – कानपुर नगर निगम की रैंकिंग में हुआ जबर्दस्त सुधार, आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन व महापौर प्रमिला पांडेय ने पूरे शहरवासियों को दी बधाई

About Post Author