कानपुर नगर निगम की रैंकिंग में हुआ जबर्दस्त सुधार, आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन व महापौर प्रमिला पांडेय ने पूरे शहरवासियों को दी बधाई

रिपोर्ट-  शाहनवाज

कानपुर- स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में कानपुर नगर निगम ने देश में 10 लाख जनसंख्या कैटेगरी में अठ्ठारवीं रैंक हांसिल की है। 2022 की अपेक्षा नगर निगम ने 11 पायदान छलांग लगाई। वहीं, स्टेट रैंकिंग में भी दो पायदान की छलांग लगाते हुये 5वीं रैंक हांसिल की। पिछली बार नगर निगम की स्टेट रैंक 7 थी हालांकि, टॉप 100 शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) के एक लाख जनसंख्या कैटेगरी में देश को 446 शहरों और नगर पंचायतों में 74वीं रैंक मिली है। इसी तरह स्टेट रैंक 61 में 8वीं रही। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय) ने स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग-2023 जारी कर दी है। जिसमें इंदौर, सूरत, नवी मुंबई क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। कानपुर नगर निगम की रैंकिंग में भी पिछले वर्ष की अपेक्षा 11 रैंक का सुधार हुआ है। इस सुधार को देखते हुए नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन व महापौर प्रमिला पांडेय ने पूरे शहरवासियों को बधाई दी है।

पहली बार नगर निगम को मिली है थ्री स्टार रेटिंग 

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा ने कहा कि तीन अलग-अलग कैटेगरी सर्विस लेवल प्रोग्रेस सर्टिफिकेशन, और सिटीजेन वॉयस के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण हुआ था। जिसमें कुल 9500 अंकों में 6409.57 अंक नगर निगम को मिले हैं। जो कुल परसेंट का 67.46 फीसदी है। उन्होंने बताया कि 2022 में कानपुर नगर निगम को 7500 अंकों में 55.53 फीसदी यानि 4165.43 अंक मिले थे। उन्होंने बताया कि कचरा मुक्त शहरों जीएफसी के तहत पहली बार नगर निगम को थ्री स्टार रेटिंग मिली है।इससे पहले कभी नगर निगम इसमें शामिल नहीं हो सका। नगर आयुक्त ने कहा कि महापौर के प्रयासों की बदौलत शहर में स्वच्छता का स्तर सुधर रहा है।

ये भी पढ़ें-  26 जनवरी तक रद्द हुईं यूपी पुलिस की छुट्टियां, डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दिया आदेश

About Post Author