पीएम मोदी के गाने एबंडेंस इन मिलेट्स को ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के लिए किया गया नॉमिनेट, हेल्थ बेनेफिट्स के फायदे बताता है सॉन्ग

KNEWS DESK- पीएम मोदी के गाना एबंडेंस इन मिलेट्स को ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है। आपको बता दें कि यह गाना हेल्थ बेनेफिट्स और पौष्टिक अनाज के फायदे बताता है। जानकारी के लिए आपको ये भी बता दें कि इस गाने को 16 जून को रिलीज किया गया था।

इंडियन-अमेरिकन ग्रैमी विनर सिंगर फाल्गुनी शाह ने गाया गाना

पीएम मोदी के गाना एबंडेंस इन मिलेट्स को इंडियन-अमेरिकन ग्रैमी विनर सिंगर फाल्गुनी शाह ने गाया है। जिसे ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है। युनाइटेड नेशन्स ने इसी साल इंटरनेशनल बाजरा ईयर की अमाउंसमेंट की थी और गाने में इसे भी मनाते हुए दिखाया गया है। यह गाना यूट्यूब पर अवेलेबल है। सिंगर फाल्गुनी शाह के गाने बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगिरी के तहत नॉमिनेट किया जा गया है।

फाल्हुनी शाह ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘हमारे एकल “एबंडेंस इन मिलेट्स” का वीडियो अब आ गया है। माननीय प्रधान मंत्री जी के साथ लिखा और पेश किया गया एक गीत। किसानों को बाजरा उगाने में मदद करना और विश्व की भूख को खत्म करने में मदद करना। इस साल को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया.’

ये भी पढ़ें-    आज रामनगरी अयोध्या बनाएगी नया रिकॉर्ड, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

About Post Author