पिंक शर्ट में डैशिंग लगे नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा के देसी लुक ने खींचा सभी का ध्यान, कपल ने जमकर दिए पोज

KNEWS DESK- टीवी के मशहूर कपल में से एक नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है| फैंस दोनों को एकसाथ देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं| वहीं गुरुवार यानि आज नील- ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां कपल ने पैपराजी को जमकर पीज भी दिए|

 

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| दोनों के लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| ऐश्वर्या के देसी लुक ने तो सभी को अपना दीवाना बना दिया है|

 

ऐश्वर्या शर्मा ने इस दौरान मैचिंग दुपट्टे के साथ फ्लोरल प्रिंटेड नीला सूट सलवार पहना था| एक्ट्रेस ने मल्टी कलर स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था| एक्ट्रेस के देसी अवतार की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं|

वहीं नील भट्ट नीली डेनिम पैंट और गुलाबी शर्ट पहने नजर आए| उन्होंने अपने लुक को काले जूते के साथ कम्प्लीट किया|

आपको बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ और सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में एकसाथ देखा गया था|

About Post Author