KNEWS DESK – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉक्सर नीरज गोयत, एक्टर पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा के बीच जबरदस्त झगड़ा होता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई, कुछ लोग इसे असली लड़ाई मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीरज गोयत गुस्से में आते हैं और दिव्येंदु शर्मा से भिड़ जाते हैं। मामला इतना बढ़ जाता है कि हाथापाई शुरू हो जाती है। इसी दौरान पुलकित सम्राट बीच-बचाव करने आते हैं, लेकिन वह भी झगड़े में शामिल हो जाते हैं। पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
असली लड़ाई या प्रमोशनल स्टंट?
अब इस वीडियो की सच्चाई भी सामने आ गई है। दरअसल, यह पूरा मामला किसी असली विवाद का नहीं, बल्कि एक प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा है। यह वीडियो ग्लोरी नाम की अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए शूट किया गया है।
https://www.instagram.com/reels/DW_g8qZAjau
इस सीरीज में पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, नीरज गोयत की मौजूदगी ने इस प्रमोशन को और भी रियल बना दिया।
कब और कहां होगी रिलीज?
ग्लोरी 1 मई को Netflix पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज की कहानी एक बॉक्सिंग कोच और उसके बेटों के ओलंपिक सपनों के इर्द-गिर्द घूमती है।
सीरीज में पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा और सुविंदर विक्की के अलावा आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता, जन्नत जुबैर रहमानी, सिकंदर खेर और यशपाल शर्मा जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।