मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनके होने वाले दूल्हे

KNEWS DESK – हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Mithun Chakraborty के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी बेटी Dishani Chakraborty ने अपने बॉयफ्रेंड Miles Mantzaris से सगाई कर ली है। इस खास मौके की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की है।

दिशानी और माइल्स ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेटिव पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में माइल्स समुद्र किनारे घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दिशानी अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DZlmqjxCTFZ/?

सगाई के साथ ही दोनों ने अपनी शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। दिशानी और माइल्स 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “06.12.2026. मेरे लिए अब तक का लिया गया सबसे आसान फैसला।”

माइल्स मैंटजारिस अमेरिका के रहने वाले हैं और पेशे से स्टेडीकैम ऑपरेटर हैं। वहीं दिशानी भी अमेरिका में रहती हैं और अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं। वह कुछ शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दिशानी, मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं और चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।

दिशानी की सगाई की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके भाई Mimoh Chakraborty ने भी सोशल मीडिया पर हार्ट इमोजी शेयर कर दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। फैंस अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *