Miss world 2024: टॉप 8 में पहुंचीं सिनी शेट्टी से करण जौहर ने किया सवाल, भारत का टूटा जीत का सपना

KNEWS DESK – भारत में 28 साल बाद मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है| भारत की सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता जीतने में नाकामयाब रहीं| सिनी से करण जौहर ने सवाल पूछा जिसका उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब भी दिया|

Miss World 2024: टॉप 8 में पहुंचीं भारत की सिनी शेट्टी से क्या पूछा गया? ऐसे टूटा जीत का सपना | sini shetty lost top 4 miss world 2024 ask this question

मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता का आयोजन

28 साल बाद मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता का आयोजन भारत में किया गया है|मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से साथ इस कॉन्टेस्ट का फिनाले हुआ| जहां कई सेलेब्स ने शिरकत की और परफॉर्म भी किया| वहीं भारत की तरफ से मुंबई की सिनी शेट्टी ने हिस्सा लिया था| उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीत नहीं सकीं|

टॉप 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हुईं सिनी 

भारत की सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में 117 अलग-अलग देशों के साथ कॉम्पिटीट कर रही थीं| मॉडल ने कॉन्टेस्ट में अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया और वे टॉप 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गईं| इस दौरान करण ने उनसे सवाल पूछा जिसका सिनी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया और सभी को इंप्रेस कर दिया|

सवाल 

सिनी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया बहुत पावरफुल है| सोशल मीडिया पर बदलाव और जागरूकता फ़ैलाने का काम किया जा सकता है| इसमें जेन Z का हिस्सा हूं| सोशल मीडिया से जागरूकता फैला कर महिलाओं को बढ़ावा दिया जा सकता है| मैं इस क्रम में एक रोशनी, एक जरिया और एक बदलाव की ताकत बनना चाहती हूं|

यह भी पढ़ें – सोनभद्र में दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 01 करोड़ 10 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

About Post Author