मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे मन्नारा चोपड़ा और अनुराग डोभाल, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

KNEWS DESK- सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे मन्नारा चोपड़ा और अनुराग डोभाल को शुक्रवार यानी 23 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से दोनों सेलेब्स के लुक की तस्वीरें सामने आई हैं|

एयरपोर्ट पर नजर आईं मन्नारा चोपड़ा ने व्हाइट स्कर्ट के साथ पिंक शर्ट पहनी हुई थी| उन्होंने अपने लुक को व्हाइट हील्स और टोट बैग के साथ कंप्लीट किया|

मन्नारा चोपड़ा फिल्म “जिद” और “थिक्का” में काम कर चुकी हैं| वो हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में दिखाई दीं थीं| इसके बाद एक्ट्रेस अभिषेक कुमार के साथ सॉन्ग सांवरे में नजर आईं थीं, जो फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया|

अनुराग डोभाल को एयरपोर्ट पर रेड जैकेट, व्हाइट टी-शर्ट और ग्रीन कलर की कार्गो पैंट में स्पॉट किया गया| उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया|

अनुराग डोभाल को यूके 07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है| उन्होंने बिग बॉस 17 से अपने अप्रत्याशित रूप से निकाले जाने के बाद ध्यान आकर्षित किया| शो में उन्हें घर की ज्यादातर फीमेल कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेट करते बाहर कर दिया था| हाल ही में उनका बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं खानजादी के साथ सॉन्ग रंगरेज आया था|

About Post Author