Lock Upp 2: करोड़ों के मालिक हैं ये फाइनलिस्ट, जानिए सबसे अमीर कौन?

Knews Desk– नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच चुका है। 5 अगस्त को शो को अपना विजेता मिलने वाला है और इससे पहले दर्शकों के बीच टॉप-5 फाइनलिस्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। इस सीजन के फाइनलिस्ट हैं राम कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत। जहां सोशल मीडिया पर विजेता को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, वहीं अब इन पांचों सितारों की नेटवर्थ भी चर्चा का विषय बन गई है।हाल ही में प्रसारित एपिसोड में आकांक्षा चमोला और वरुण (लैला) शो से बाहर हो गए, जिसके बाद फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। वहीं, शिवांगी जोशी को लेकर विवाद भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिनाले के प्रोमो में उन्हें यह तक सुनना पड़ा कि उनकी फाइनलिस्ट की जगह उन्हें “खैरात” में मिली है। इसके बावजूद वह ट्रॉफी की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।

अगर सबसे अमीर फाइनलिस्ट की बात करें तो इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है राम कपूर का। टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राम कपूर ने कई सुपरहिट धारावाहिकों और वेब सीरीज में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 135 करोड़ रुपये बताई जाती है। अभिनय के अलावा वे विज्ञापनों, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य निवेशों से भी अच्छी कमाई करते हैं। ‘लॉकअप 2’ में उनका शांत लेकिन रणनीतिक खेल दर्शकों को काफी पसंद आया।दूसरे स्थान पर हैं शिल्पा शिंदे। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिल्पा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के बावजूद फिनाले तक का सफर तय किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 33 करोड़ रुपये है। उन्होंने कई टीवी शोज, रियलिटी कार्यक्रमों और ब्रांड प्रमोशन के जरिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो से भी उन्होंने अच्छी कमाई की थी।

शिवांगी जोशी भी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 25 से 35 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। अभिनय के अलावा वे सोशल मीडिया ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापनों से भी अच्छी आय अर्जित करती हैं।वहीं श्रेया कालरा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, पॉडकास्टर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वे कई ब्रांड्स के साथ काम करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। शो में उनके बेबाक अंदाज ने उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा।

योगेश रावत भी इस सीजन के मजबूत फाइनलिस्ट रहे हैं। हालांकि उनकी नेटवर्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। उन्होंने शो में अपने प्रदर्शन और रणनीति से दर्शकों का ध्यान खींचा।फिलहाल सभी की नजर ‘लॉकअप 2’ के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हुई है। जहां एक ओर ट्रॉफी का विजेता तय होगा, वहीं यह भी साफ हो जाएगा कि दर्शकों का सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट कौन रहा। हालांकि नेटवर्थ के मामले में राम कपूर बाकी सभी फाइनलिस्ट से काफी आगे नजर आते हैं, लेकिन जीत का फैसला दर्शकों के वोट और शो के अंतिम मुकाबले पर ही निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *