लियो ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, विजय की फिल्म बनी सबसे बड़ी ओपनर

KNEWS DESK – विजय की फिल्म लियो का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है| फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की है| लियो ने कई सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं| लियो इस साल की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है|फिल्म ने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है| आपको फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन बताते हैं|

विजय की फिल्म लियो 

साउथ एक्टर विजय की फिल्म लियो 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म का फैन्स को लंबे समय से इंतज़ार था| लियो इस साल की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है| लियो को मिक्स रिव्यू मिले हैं| लोग इसके फर्स्ट हाफ को काफी स्लो बता रहे हैं| जिसकी वजह से कई लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है| विजय के फैंस फिर भी ये फिल्म देखने से पीछे नहीं हट रहे हैं| फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 145 करोड़ का कलेक्शन किया है| जिसके बाद सारी फिल्में पीछे रह गई हैं|

फिल्म ने तोड़े कई रिकार्ड्स 

विजय की लियो ने प्रभास की आदिपुरुष का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है| आदिपुरुष ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 140 करोड़ का कलेक्शन किया था| पहले वीकेंड तक ही इसकी कमाई बुरी तरह से गिर गई थी| दूसरे नंबर पर आती है किंग खान की जवान जो अभी तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है| जवान ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 129.01 करोड़ का कलेक्शन किया था| रजनीकांत की जेलर की बात करें तो लियो के इंडियन कलेक्शन ने ही इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है|

इंडिया में किया कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 63 करोड़ का कलेक्शन किया है|लियो ने इंडिया में जवान को छोड़कर बाकी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है|लियो एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे लोकेश कनागराज ने डायरेक्ट किया है| लियो से संजय दत्त ने तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा है| वह फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आए हैं| फिल्म में लीड एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हैं|

About Post Author