खानजादी ने अभिषेक कुमार की उड़ाई खिल्ली, कहा- ‘वो पागल लगता है…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 को खत्म हुए भले ही समय बीत चुका हो लेकिन शो के कंटेस्टेंट लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं| शो में अभिषेक कुमार और खानजादी की केमेस्ट्री भी नजर आई थी, जो काफी सुर्खियों में रही थी| हालांकि शो से बाहर आने के बाद दोनों के बीच वैसी कोई खास दोस्ती नजर नहीं आई| वहीं अब खानजादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिषेक कुमार की खिल्ली उड़ाती नजर आ रही हैं|

खानजादी वायरल हो रहे वीडियो में अभिषेक कुमार को लेकर बात करती नजर आ रही हैं| वीडियो में खानजादी एक इवेंट में दिख रही हैं, जहां उनके फैंस उनसे पूछते हैं कि आपको अभिषेक कैसे लगते हैं| इसके जवाब में खानजादी ने कहा कि वो पागल लगता है| अब खानजादी का ये वीडियो देखने के बाद उनको ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है|

इस वजह से पीछे हटीं खानजादी 

आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और खानजादी की दोस्ती ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था| लोगों को दोनों एकसाथ काफी अच्छे लगते थे| वहीं खानजादी ने शो से बाहर आकर एक इंटरव्यू में कहा था कि हमारी फैमिली बहुत रूढ़िवाद है, और मेरे माता-पिता ये शो देख रहे हैं| यह मेरे लिए मुश्किल हो गया था| इसलिए मैंने अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया|

About Post Author