KBC: 8 साल की उम्र में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचा ये बच्चा, बस कर दी ये गलती

KNEWS DESK- अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है| इसमें कई टैलेंटेड लोग प्रतिभाग करते हैं| वहीं इस बार जूनियर्स भी इस गेम शो का हिस्सा बने हैं| जो अपने हुनर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं|

बीते एपिसोड में 8 साल के विराट हॉट सीट पर पहुंचे| उन्होंने एक के बाद एक प्रश्नों का सही जवाब देकर एक करोड़ के सवाल तक भी पहुंच गये| जब सवाल पूछा गया तो विराट का कहना था- यह बहुत हार्ड क्वेश्चन है| इसपर अमिताभ ने कहा कि हां हार्ड प्रश्न है तो क्या आप क्विट करना चाहेंगे| इसपर विराट ने कहा- नहीं सर, थोड़ा सोचूंगा| मुझे लग रहा है कि इस सवाल का जवाब A या फिर B होगा| काफी सोच-विचार के बाद विराट ने A पर लॉक कराया, जो कि सही जवाब नहीं था|

KBC 2023 Junior; Who Is 8 Year Old Virat Iyer | Chhattisgarh Bhilai News | 8  साल के अय्यर देंगे अमिताभ बच्चन के 1 करोड़ के सवाल का जवाब - Dainik Bhaskar

अमिताभ ने कहा कि इसका सही जवाब B था| आप कह भी रहे थे कि A या B में से कोई है, तो वो B सही जवाब था| विराट के पेरेंट्स थोड़े निराश नजर आए| विराट एक करोड़ रुपये नहीं जीत पाए| वो घर 3 लाख 20 हजार रुपये लेकर गए|

विराट से एक करोड़ वाला पूछा गया सवाल 

पीरियॉडिक टेबल में 96 और 109 परमाणु संख्या वाले दो तत्वों के नाम के बारे में क्या बात विशेष है?

♦ नोबेल विजेताओं के नाम पर हैं

♦ महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं

♦ भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर हैं

♦ उनके कोई नाम नहीं हैं

सही जवाब है- महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं

आपको बता दें कि विराट म्यूजिक और चेस में बेहतरीन हैं| अबतक विराट 30 अवॉर्ड्स में जीत हासिल कर चुके हैं| जब विराट 7-8 महीने के थे तो वो स्टेट लेवल पर खेल-खेल चुके हैं| विराट ने हॉट सीट पर बैठकर कहा- वो बड़े होकर चेस में ग्रैंड मास्टर बनना चाहते हैं|

About Post Author