Delhi Welcome Murder: 350 रुपए के लिए नाबालिग पर चाकू से किया 100 बार वार, फिर डांस करने लगा कातिल और लोग बने रहे तमाशबीन

KNEWS DESK – दिल्ली के वेलकम इलाके से मंगलवार देर रात घटी दिल दहलाने वाली घटना की पूरी कहानी सामने आई है| जिसमें एक किशोर ने अपने ही समान उम्र के नाबालिक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने जबरन 350 रुपये मांगने पर देने से इनकार कर दिया| मृतक नाबालिग का आरोपी को पैसे न देना इतना नागवार लगा कि उसने मृतक नाबालिक पर चाकुओं से सबके सामने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया| इस हत्याकांड का ख़ौफ़नाक सीसीटीवी सामने आया है| युवक को मारने के बाद नाबालिग ने मौके पर डांस किया| कुछ लोगों ने मौके पर आने की कोशिश की, लेकिन चाकूबाज ने उन्हें धमका-डरा दिया|

Caught on CCTV: Delhi boy stabs 18-year-old multiple times, dances on  camera - India Today

Delhi Murder Case

2 मिनट 8  सैकेंड की इस फुटेज को जिसने देखा, उसके खून में उबाल आ गया, गुस्सा पैदा हो गया| यह हैवानियत कैमरे पर कैद हो गई| बेशक ऐसी वीडियो पहली बार नहीं आई है, लेकिन कुछ पलों के लिए सब कुछ सन्न-सा हो गया| शायद दरिंदगी कुछ और मिनट भी रही होगी, लेकिन वो कैमरे में कैद नहीं हो सकी| एक सिरफिरे ने एक शख्स के मुंह पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए| शायद वो पहले ही मर गया होगा| युवक को मारने के बाद नाबालिग ने मौके पर डांस किया| कुछ लोगों ने मौके पर आने की कोशिश की, लेकिन चाकूबाज ने उन्हें धमका-डरा दिया| कभी आरोपी ने मृतक के बाल खींचे, उसे घसीटा, लेकिन अफसोस शायद इस इलाके में इंसान नहीं रहते, अगर रहते तो क्या ऐसा देख पाते| विरोध नहीं करते| मौके पर नहीं आते| दिल्ली पुलिस भी बेचारी मौके पर देरी से ही पहुंची|

100 बार चाकू से किया वार 

10 बज कर 21 मिनट 7 सेकेंड तक वो 12 बार चाकू से वार कर देता है| फिर डांस करता है| फिर दो बार और चाकू मारता है| इतने में वो किसी के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है| शायद किसी ने उसे ऐसा करने से मना किया| आरोपी को गुस्सा आ गया और वो उसके पास जाता हुआ दिखाई दिया|

उसने फिर 4 बार चाकू से वार किया| इस दौरान एक गेट भी खुला, लेकिन शायद डर के मारे बंद हो गया| आरोपी चारों तरफ देख भी रहा था| फिर आरोपी उस शख्स को दो बार लात मारता है| फिर चार या पांच बार गर्दन पर वार करता है और फिर चाकू गर्दन के अंदर फंसा देता है और घुमाता है|

इतने में फिर सिरफिरे किसी के पीछे जाता है| शायद वो भी विरोध कर रहा होगा| वो वापस आता है और फिर 18 बार वार करता है| फिर डांस करता है| फिर आरोपी उस शख्स को बालों से खींच कर घसीटता है| उसके बाद फिर वो चाकू से वार करता रहता है, लेकिन कैमरा ये रिकॉर्ड नहीं कर पाता है| लेकिन 16 बार फिर वार करता है फिर आरोपी उसे बालों से घसीटता है और दूसरी गली में ले जाता है| इसके बाद उसने और कितने वार किये, इसका अभी पता नहीं चल सका है|

दिल्ली के वेलकम इलाके की घटना 

ये घटना दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई थी| आरोपी नाबालिग है उसने 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई| इस हत्याकांड का ख़ौफ़नाक सीसीटीवी सामने आया है| वारदात 21 नवंबर को हुई थी| वीडियो में दिख रहा है कि गली में एक युवक दूसरे शख़्स पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा है| हमलावर अधमरे युवक के जिस्म पर पचास से ज़्यादा चाकू से वार पे वार करता है| कभी सीने में तो कभी सिर में चाकू मारता है| खून से लथपथ लाश को बाल पकड़कर खींचता है|

350 रुपए के लिए घटना को दिया अंजाम 

ये खूंखार आरोपी CCTV में लाश के पास नाच-नाच कर चाकुओं से शख्स को गोदता दिखाई दे रहा है| सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग एक शख्स को खींचता दिखाई दे रहा है उसके बाद उस पर चाकुओं से वार करता है| इतना ही नहीं, आरोपी आस पास के लोगों को डरा धमका भी रहा है| नॉर्थ ईस्ट दिल्ली वेलकम इलाके में 16 साल के नाबालिग ने महज 350 रुपए लूटने के लिए एक शख्स की इतनी बेरहमी से हत्या की| हत्याकांड का सीसीटीवी देखने के देखने के बाद खुद दिल्ली पुलिस की रूह कांप गई|

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

ये घटना 21 नवंबर रात 11:15 बजे की है| गली नंबर 18, ईदगाह रोड, जनता मजदूर कॉलोनी में 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई| पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 16 साल के नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है| जो कि एल ब्लॉक, जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम का रहने वाला है| उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है|

About Post Author