अली गोनी के साथ ईद का जश्न मनाती नजर आईं जैस्मिन भसीन, एक्टर ने परिवार संग शेयर की तस्वीरें

KNEWS DESK- पूरे देशभर में आज ईद का जश्न मनाया जा रहा है| मुस्लिम समुदाय के लोगों का ये बहुत ही खास त्योहार होता है| आम से लेकर सेलेब्स तक ईद को धूमधाम से मनाते हैं| वहीं एक्टर अली गोनी ने जैस्मिन भसीन और अपने पूरे परिवार के साथ ईद का जश्न मनाया है| एक्टर ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

तस्वीरों में अली गोनी, जैस्मिन भसीन और अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं| जैस्मिन तो इस दौरान बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं|

वहीं अली गोनी ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं| एक्टर ने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया| एक्टर इस लुक में बेहद डैशिंग लग रहे हैं| तस्वीरों में अली- जैस्मिन पूरे परिवार संग पोज देते नजर आ रहे हैं|

अली गोनी ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘ईद मुबारक’| फोटोज में बच्चे भी नजर आ रहे हैं| जैस्मिन का बच्चों के साथ प्यार भरा अंदाज तस्वीरों में साफ़ झलक रहा है|

आपको बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन को लेकर लंबे समय से डेटिंग की ख़बरों ने जोर पकड़ा हुआ है| दोनों को हमेशा एक-साथ स्पॉट किया जाता है| अली की फैमिली संग जैस्मिन काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं|

About Post Author