बिग बॉस के घर में हो गई थी एल्विश यादव के जेल जाने की भविष्यवाणी, इस कंटेस्टेंट के पिता ने कही थी ये बड़ी बात…

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT 2’ का खिताब अपने नाम कर चुके एल्विश यादव आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं| यूट्यूबर अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं| हाल ही में रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई मामले में एल्विश यादव मुश्किल में आए थे, जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था| वहीं अब ‘बिग बॉस OTT 2’ में नजर आईं एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे ने एल्विश की गिरफ़्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है|

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस OTT 2’  में एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे के पिता ने एल्विश यादव की जिंदगी में आने वाले संकट को लेकर भविष्यवाणी की थी| इसी पर बेबिका ने अपनी राय दी है|

कौन हैं Elvish Yadav? जिनकी हो रही है Bigg Boss OTT 2 में वाइल्डकार्ड एंट्री - India TV Hindi

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT 2’ में फैमिली टास्क के समय सभी घरवालों के परिवार के सदस्यों ने BB हाउस में एंट्री ली थी| वहीं बेबिका के पिता पंडित जनार्दन भी आए थे| उन्होंने घर के सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की थी| वहीं एल्विश यादव से मिलते ही जनार्दन ने कहा कि ये कई मुश्किल हालातों से गुजरे हैं और आगे चलकर इन्हें ड्रग्स से सम्बंधित कई समस्या भी हो सकती हैं|

उन्होंने आगे बताया कि एल्विश 29 साल की उम्र में स्पिरिचुअलिटी की तरफ बढ़ेंगे और इसके एक वर्ष बाद ही ये शादी के बंधन में बंधेंगे| वहीं एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे ने कहा कि काश इन बातों को लोगों ने सीरियसली लिया होता|

About Post Author