देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रहीं शहनाज गिल? RCB सपोर्ट और वायरल वीडियो से तेज हुई अफवाहें

KNEWS DESK – शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो और डेटिंग अफवाहों को लेकर हो रही है।

RCB को सपोर्ट करती दिखीं शहनाज

हाल ही में शहनाज गिल को KKR vs RCB मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया। यह मुकाबला रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस दौरान शहनाज RCB की जर्सी पहने नजर आईं और टीम की जीत पर जोरदार सेलिब्रेशन करती दिखीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह उछलते-कूदते, चिल्लाते और डांस करते हुए RCB की जीत का जश्न मनाती नजर आईं।

देवदत्त पडिक्कल से जुड़ा नाम

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका नाम देवदत्त पडिक्कल के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या वह किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।

इतना ही नहीं, Reddit और X (Twitter) पर भी दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। कुछ यूजर्स का दावा है कि शहनाज का RCB को सपोर्ट करने की वजह देवदत्त पडिक्कल हैं।

फैंस ने किया बचाव

सिद्धार्थ शुक्ला के फैन पेज और शहनाज के समर्थकों ने इन दावों को खारिज किया है। फैंस का कहना है कि सिर्फ किसी टीम को सपोर्ट करने से किसी के साथ रिश्ता जोड़ना सही नहीं है।

https://www.instagram.com/reels/DYSlhJGMSc6/

शहनाज को बिग बॉस 13 से बड़ी पहचान मिली थी, जहां उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती काफी चर्चा में रही थी।फिलहाल न तो शहनाज गिल और न ही देवदत्त पडिक्कल की ओर से इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *