Indias Got Talent:’इंडियाज गॉट टैलेंट’ का प्रोमो आया सामने, जजेज के पैरों तले खिसक गई जमीन

KNEWS DESK-  ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ एक नए सीजन के साथ जल्द ही TV पर आने वाला है। हाल ही में सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें एक कंटेस्टेंट्स के अजीबोगरीब करतब देख जजों के पैरों तले जमीन खिसक गई है|

 

 

 

दरअसल, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें जजेज के रूप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह नजर आते हैं| तीनों बड़े उत्साह में इंडिया का हुनर सेलेक्ट करने बैठे होते हैं, उसी दौरान एक दिल दहला देने वाला एक्ट सामने आता है| जिसमें एक शख्स के सिर पर आग लगी दिखाई देती है| ये आग वो एक पानी बाल्टी से खुद बुझाता दिखता है| आखिर क्या है ये करतब और क्या है इसकी सच्चाई, इसका खुलासा तो तब होगा जब ये शो प्रेमियर होगा|

https://www.instagram.com/reel/Cu_z4zrMlaQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इस प्रोमो को देखने के बाद तीनों जजेज काफी हैरान परेशान दिख रहे हैं| शिल्पा शेट्टी तो हैरान होकर अपना मुंह अपने हाथों से बंद कर लेती हैं| किरण खेर पहले कंटेस्टेंट को बहुत ध्यान से देखती हैं और फिर उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है| वहीं बादशाह तो अपनी आंखें बंद कर लेते हैं लेकिन वह जज की कुर्सी पर बैठे हैं तो इसलिए उन्हें मजबूरन एक आंख से ये कंटेस्टेंट्स देखना पड़ा|

About Post Author