बिग बॉस 20 में लव गिल ने खोला दिल का राज, बताया कैसा जीवनसाथी चाहती हैं

लव गिल ने आम्रपाली दुबे से बातचीत में शादी और अपने होने वाले पार्टनर को लेकर रखी दिल की बात। महंगे गिफ्ट नहीं, रिश्ते में सम्मान और भावनाओं का इजहार चाहती हैं लव।

Knews Desk – सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों लव गिल अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। स्काउट ओपी के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर विवादों का सामना कर चुकीं लव अब शो के एक नए प्रोमो में शादी और अपने होने वाले जीवनसाथी को लेकर बात करती नजर आई हैं। आम्रपाली दुबे के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में कैसा लड़का चाहिए और रिश्ते में उनके लिए सबसे ज्यादा मायने क्या रखता है।

प्रोमो में लव गिल कहती हैं कि वह अक्सर शादी करने और अपनी जिंदगी में एक लड़का होने की बात करती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वह रिलेशनशिप में काफी डरती हैं और किसी लड़के के सामने शर्माने लगती हैं। उनकी बातों से जाहिर हुआ कि वह अपनी जिंदगी में एक ऐसा साथी चाहती हैं, जिसके साथ वह भावनात्मक रूप से सहज महसूस कर सकें।

महंगे गिफ्ट नहीं, सम्मान और प्यार है पहली पसंद

लव गिल ने अपने होने वाले पार्टनर की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में आने वाला शख्स उन्हें फूलों की तरह रखे। उन्हें महंगे गिफ्ट या शॉपिंग कराने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, रिश्ते में सम्मान और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना सबसे ज्यादा जरूरी है।

लव ने कहा कि अगर उनका पार्टनर व्यस्त रहता है, तो वह इसे समझ सकती हैं। लेकिन वह चाहती हैं कि दिन में कम से कम एक बार वह अपनी भावनाएं जाहिर करे और उन्हें महसूस कराए कि वह उसके लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। लव के मुताबिक, सोने से पहले बड़े-बड़े मैसेज भेजना ही जरूरी नहीं, बल्कि रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव और अपनी अहमियत का एहसास होना चाहिए।

स्काउट ओपी के साथ नजदीकियों पर हुआ था विवाद

बिग बॉस 20 के घर में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों को लेकर पहले भी काफी चर्चा हुई थी। दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते थे, लेकिन उनकी केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने दोनों को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी शो में पहुंचीं और उन्होंने लव गिल पर आरोप लगाए थे। इस घटनाक्रम के बाद लव और स्काउट के बीच दूरी नजर आने की बात सामने आई थी।

फिलहाल, लव गिल का शादी और जीवनसाथी को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। उनके मुताबिक, किसी रिश्ते में महंगे तोहफों से ज्यादा सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव और प्यार का इजहार मायने रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *