केतन हत्याकांड पर भड़कीं हिना खान, कहा – ‘तुम उसे बख्श सकती थी, बस एक…’

KNEWS DESK – पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले पर टीवी एक्ट्रेस Hina Khan ने कड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस घटना पर अपनी नाराजगी और दुख व्यक्त किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में जताया गुस्सा

Hina Khan ने अपनी स्टोरी में लिखा कि आज के समय में सच बोलना और सुनना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने तक को तैयार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे किसी की जिंदगी छीन लेना, सच स्वीकार करने से ज्यादा आसान हो गया है।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि सिर्फ एक सच बोलकर किसी की जिंदगी बचाई जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जो बेहद अफसोसजनक है।

क्या है पूरा मामला?

पुणे के 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की कुछ दिन पहले लोनावला स्थित लोहागढ़ किले से गिरकर मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला।

जांच के मुताबिक, केतन अपनी मंगेतर के जन्मदिन के मौके पर लोहागढ़ किले गया था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया और उसे गहरी खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद मंगेतर और उसके कथित साथी ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

सोशल मीडिया पर बढ़ी प्रतिक्रिया

इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं Hina Khan जैसे सेलेब्रिटीज भी इस घटना पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *