KNEWS DESK – कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों ‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह और तान्या मित्तल बहस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कथित तौर पर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का बताया जा रहा है।
वायरल क्लिप में तान्या मित्तल और प्रणित मोरे के बीच तीखी बहस दिखाई देती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे हालिया विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि तान्या ने इस दौरान प्रणित को उनके जोक्स और दूसरों का मजाक उड़ाने वाली टिप्पणियों को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी।
https://www.instagram.com/reels/DZj1FyTyPeA
वीडियो में तान्या मित्तल गुस्से में कहती नजर आती हैं कि “लोगों का मजाक उड़ाने से कुछ हासिल नहीं होगा” और आगे वे यह भी कहती हैं कि ऐसी हरकतों के बाद उन्हें दूसरों से माफी मांगनी पड़ सकती है। इसके जवाब में प्रणित मोरे भी अपनी बात रखते हुए दिखाई देते हैं।

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे तान्या मित्तल ने भी लाइक किया है। इसके बाद यह वीडियो और भी तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स तान्या के बयान को सही बताते हुए उनकी बातों से सहमति जता रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए ‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद के बाद प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा दोनों ही आलोचनाओं के घेरे में हैं। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां लोग कॉमेडी और आपत्तिजनक टिप्पणियों की सीमा पर सवाल उठा रहे हैं।