Rihanna से Beyoncé तक… Met Gala 2026 में विदेशी स्टार्स का जलवा, रेड कार्पेट पर लूट ली महफिल

KNEWS DESK – 78वें Met Gala 2026 में दुनियाभर के सितारों ने अपने शानदार और अनोखे फैशन स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींच लिया। इस बार सिर्फ भारतीय सितारे ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्टार्स के लुक्स भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हर स्टार ने अपनी अलग थीम और क्रिएटिव आउटफिट के जरिए रेड कार्पेट पर खास छाप छोड़ी।

रिहाना का आर्टिसनल लुक बना चर्चा का विषय

पॉपुलर सिंगर Rihanna ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। रिहाना ने डिजाइनर ग्लेन मार्टेंस द्वारा तैयार किए गए खास Maison Margiela Artisanal आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री की। उनका यह लुक बेहद एक्सपेरिमेंटल और हाई-फैशन स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैशन एक्सपर्ट्स भी उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बियॉन्से का ‘नेक्ड स्कल्टन’ लुक

सिंगर-एक्ट्रेस Beyoncé ने भी मेट गाला 2026 में बेहद बोल्ड अंदाज में एंट्री की। उन्होंने ‘नेक्ड स्कल्टन’ स्टाइल का स्किन-टोन मेश गाउन पहना, जिसे चमकदार क्रिस्टल और डायमंड डिटेलिंग से सजाया गया था।

इसके ऊपर उन्होंने एक बड़ा फेदर कोट कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को और भी रॉयल बना दिया। उनका यह आउटफिट रेड कार्पेट के सबसे चर्चित लुक्स में शामिल रहा।

टेयाना टेलर का सिल्वर फ्रिंज गाउन

Teyana Taylor ने भी अपने खास सिल्वर फ्रिंज गाउन से सबका ध्यान खींचा। फर्श तक लंबा यह गाउन पूरी तरह चमकदार मेटैलिक सिल्वर फ्रिंज से ढका हुआ था।

इस लुक की सबसे खास बात थी इसका इंटीग्रेटेड फ्रिंज हुड, जो उनके बालों को कवर करते हुए चेहरे तक आता था। यह स्टाइलिश और ड्रामेटिक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

किम कार्दशियन का फाइबरग्लास बॉडीसूट

Kim Kardashian ने भी इस बार अपने लुक से फैशन की नई परिभाषा पेश की। उन्होंने चमड़े के कारीगरों के सहयोग से तैयार एक अनोखा आउटफिट पहना, जिसमें चमकदार नारंगी रंग का फाइबरग्लास बॉडीसूट शामिल था।

इसके साथ नीचे लेदर स्कर्ट ने पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया। किम का यह आउटफिट काफी बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक नजर आया।

डोएची ने नंगे पैर की एंट्री

अमेरिकी रैपर-सिंगर Doechii ने अपने बरगंडी कस्टम आउटफिट से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने एक फ्लोई बरगंडी रैप ड्रेस पहनी थी, जिसमें कट-आउट बॉडीस और बोल्ड लेग स्लिट थी।

इसके साथ उन्होंने बड़ा मैचिंग टर्बन भी पहना। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि डोएची ने रेड कार्पेट पर नंगे पैर एंट्री की, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

टाइला का मरमेड ग्लैम लुक

साउथ अफ्रीकी सिंगर Tyla ने भी अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने नीले रंग की स्कर्ट पहनी थी, जिसमें डीप स्लिट और सिल्वर-स्टोन एम्ब्रॉयडर्ड कमरबंद था।

उनके इस लुक को ‘Mermaid Glam’ थीम कहा गया, जिसमें बॉडी शिमर का भी खास इस्तेमाल किया गया। रेड कार्पेट पर उनका अंदाज बेहद स्टनिंग नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *