Elvish Yadav FIR: सांपों से खास दोस्ती रखते हैं एल्विश यादव, माला की तरह गले में पहनते आए नजर, देखें वीडियो

KNEWS DESK- बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इस समय बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गये हैं| दरअसल, एल्विश के खिलाफ नोएडा में शिकायत दर्ज की गई है| उन पर क्लबों और पार्टियों में सांपों की बाइट प्रोवाइड कराने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं| इसी दौरान सोशल मीडिया पर एल्विश के कुछ पुराने वीडियोज वायरल होने लगे हैं, जिसमें वो कभी गले में तो कभी हाथ में सांप लिए हुए नजर आ रहे हैं|

दरअसल, एल्विश यादव के ये वीडियो उनके अलग-अलग फैंस और दोस्तों ने अपने यूट्यूब पर शेयर किए हैं| इन वीडियो में एल्विश यादव एक विदेशी लड़की  और अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं| वीडियो में कभी वो सांप को अपने हाथ में पकड़े हुए दिख रहे हैं| तो कभी अपने फेस के पास ले जाते नजर आए हैं|

इसके अलावा एक वीडियो में तो एल्विश सांप को अपने गले में पहन रहे हैं| इन वीडियोज के वायरल होने के बाद अब एल्विश की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं| वीडियोज को देखकर मेनका गांधी ने भी उनपर जमकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है|

मेनका गांधी ने कहा- अगर वो इस मामले में निर्दोष हैं तो अभी फरार क्यों है| ये लड़का सांपों को गले में पहनता है| जो कि कानूनी जुर्म है| ये आदमी टीआरपी के लिए कुछ भी करने को तैयार था| इसलिए उसकी गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए|

एल्विश का रिएक्ट

वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर एल्विश ने कहा,  उनपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं| इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है| जितने भी इल्जाम लगे हैं, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है| इसके अलावा एल्विश के पिता ने भी इन आरोपों को झूठा करार दिया है| वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कहा जा रहा है, एल्विश यादव को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

About Post Author