KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर को लेकर लंबे समय से डेटिंग की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कंफर्म नहीं किया, लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ स्पॉट किए जाने के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। हाल ही में एक बार फिर तलविंदर अपने खास अपीयरेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
टोरंटो कॉन्सर्ट में हुआ बड़ा सरप्राइज
इस बार चर्चा का कारण बना टोरंटो में हुआ एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट, जहां पाकिस्तानी सिंगर Hasan Raheem परफॉर्म कर रहे थे। इसी इवेंट में अचानक तलविंदर की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया। खास बात यह रही कि यह उनकी Hasan Raheem के साथ पहली स्टेज मीटिंग थी, जिसने फैंस के लिए इसे एक यादगार पल बना दिया।
स्टेज पर साथ परफॉर्मेंस, झूम उठे फैंस
कॉन्सर्ट के दौरान तलविंदर और Hasan Raheem ने मिलकर पॉपुलर ट्रैक ‘Wishes’ पर परफॉर्म किया। सरप्राइज एंट्री के चलते ऑडियंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही तलविंदर स्टेज पर पहुंचे, फैंस ने जोरदार तालियों और हूटिंग से उनका स्वागत किया।
https://www.instagram.com/p/DYMsSPdDJJ1/?
इसके अलावा दोनों सिंगर्स ने ‘नाच पंजाबन’ पर भांगड़ा करते हुए स्टेज पर माहौल को और भी एनर्जेटिक बना दिया। यह वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
तलविंदर ने इस खास मौके की तस्वीरें खुद भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उन्होंने लिखा, “Wishes came true in Toronto”
इसके बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया। कई यूजर्स ने लिखा कि संगीत ने सीमाओं को पार करते हुए दोनों देशों के कलाकारों को एक मंच पर जोड़ दिया।
फैंस का मिला-जुला रिएक्शन
जहां एक तरफ फैंस इस कोलैबोरेशन को सराह रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस पर अलग राय भी रख रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “म्यूजिक की ताकत” बताया, तो कुछ ने इस पर नाराजगी भी जताई।
विदेशों में अक्सर भारतीय और पाकिस्तानी कलाकार एक साथ परफॉर्म करते नजर आते हैं, और फैंस के लिए यह हमेशा एक खास अनुभव होता है। टोरंटो का यह कॉन्सर्ट भी इसी का एक उदाहरण बन गया, जहां दो अलग-अलग देशों के कलाकार एक ही स्टेज पर नजर आए।