Dhurandhar 2: टीवी प्रीमियर से पहले बड़ा बदलाव, 45-50 कट के बाद 10 मिनट छोटी हुई रणवीर सिंह की फिल्म

Knews Desk- ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का थिएट्रिकल वर्जन करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबा था। फिल्म में कई एक्शन और हिंसा से जुड़े दृश्य थे। ‘A’ सर्टिफिकेट वाली फिल्मों को टेलीविजन पर सीधे प्रसारित नहीं किया जा सकता। इसी वजह से मेकर्स ने फिल्म को टीवी ऑडियंस के लिए उपयुक्त बनाने के लिए CBFC के पास दोबारा भेजा।

CBFC ने 24 सितंबर को फिल्म को ‘U/A 16+’ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी। इसके लिए फिल्म में कई बदलाव करने पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स से करीब 45 से 50 कट लगाने के लिए कहा गया था। इनमें ज्यादातर बदलाव हिंसा, खून-खराबे और एक्शन से जुड़े दृश्यों को लेकर किए गए।बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इन सीन्स को इस तरह एडिट किया है कि फिल्म की कहानी और उसका असर ज्यादा प्रभावित न हो। हालांकि, टीवी वर्जन में कुछ हिंसक दृश्यों को कम किया गया है। सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद फिल्म का नया रनटाइम भी पहले के मुकाबले कम हो गया है।टेलीविजन के लिए तैयार किए गए ‘U/A 16+’ वर्जन की लंबाई 219 मिनट और 6 सेकंड है। यानी यह वर्जन 3 घंटे 39 मिनट और 6 सेकंड का होगा। थिएट्रिकल वर्जन की तुलना में फिल्म करीब 10 मिनट छोटी हो गई है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर किया जाएगा। ऐसे में फिल्म के फैंस अब इसे टेलीविजन पर भी देख सकेंगे। टीवी वर्जन में खासतौर पर हिंसा वाले दृश्यों में बदलाव किए गए हैं, ताकि इसे ‘U/A 16+’ सर्टिफिकेट के तहत प्रसारित किया जा सके।रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुआ। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।‘धुरंधर: द रिवेंज’ का डिजिटल प्रीमियर 4 जून 2026 की शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर हुआ था। इसके बाद 5 जून से फिल्म का पूरा वर्जन स्ट्रीम किया गया। अब फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर की तैयारी पूरी हो चुकी है।फिल्म के टीवी वर्जन में भले ही कई हिंसक दृश्यों को छोटा या हटाया गया हो, लेकिन मेकर्स ने कहानी और सस्पेंस को बरकरार रखने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों और ओटीटी पर दर्शकों से जुड़ने के बाद टेलीविजन पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *