धर्मेंद्र ने बताया अपनी फिटनेस का राज, एक्टर की वीडियो देख खुश हुए फैंस, कहा- ‘सर, आप पर गर्व है’

KNEWS DESK- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की उम्र अब 87 वर्ष हो चुकी है| इस उम्र में भी एक्टर साइकिल से वर्कआउट करते हैं| इसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है|

बीते दिन धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साइकिल वर्कआउट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया| वीडियो में 87 की उम्र में एक्टर का जोश देख कर आप हैरान हो जाएंगे| इस उम्र में भी वह पूरे डेडिकेशन के साथ वर्कआउट कर रहे हैं| वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, दोस्तों, आप सभी को प्यार से|
धर्मेंद्र की इस वीडियो को काफी ज्यादा लाइक किया जा रहा है|

वीडियो देखकर फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं| एक यूजर ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर लिखा, बहुत अच्छा सर, आप पर गर्व है| दूसरे ने लिखा, इस उम्र में आपकी फिटनेस बहुत प्रेरणादायक है| एक अन्यू यूजर ने लिखा, बहुत खुशी मिल रही है आपको इस तरह देखकर हमेशा ऐसे खुश रहिए|

आपको बता दें कि धर्मेंद्र आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे| जिसमें वो शबाना आजमी के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चित हुए थे| इसके बाद एक्टर अपने परिवार के साथ अमेरिका गए थे|

About Post Author