बिना अनुमति Allu Arjun की फोटो, वीडियो और आवाज के इस्तेमाल पर रोक, Delhi High Court का सख्त आदेश

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Allu Arjun ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कानूनी जीत हासिल की है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बिना अनुमति उनके नाम, फोटो, आवाज और वीडियो के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट की बेंच, जिसकी अध्यक्षता Tushar Rao Gedela कर रहे थे, ने एकपक्षीय अंतरिम आदेश जारी किया। कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी तरह से एक्टर के नाम, छवि, आवाज, संवाद शैली या हावभाव का अनधिकृत उपयोग उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन है। इसके साथ ही कोर्ट ने AI के दुरुपयोग, डीपफेक कंटेंट और कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़े मर्चेंडाइज की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

अल्लू अर्जुन ने अदालत का रुख तब किया जब उन्हें पता चला कि बिना उनकी अनुमति के उनके नाम और इमेज का इस्तेमाल कर मर्चेंडाइज बेचा जा रहा है। साथ ही, AI के जरिए उनके डीपफेक वीडियो और आपत्तिजनक कंटेंट भी सामने आ रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो Pushpa 2: The Rule के बाद अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। अल्लू अर्जुन इन दिनों Atlee के साथ ‘राका’ नाम की एक बड़े बजट की फिल्म पर काम कर रहे हैं।

‘राका’ बनेगी मेगा प्रोजेक्ट

‘राका’ को एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें Deepika Padukone फीमेल लीड में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो गई है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *