अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में कैमियो कर सकते हैं डेविड वॉर्नर, पोस्ट शेयर कर लिखा-‘इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं’

KNEWS DESK – अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2  लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई है| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| पुष्पा 2 का दो दिन बाद शानदार टीजर रिलीज होने वाला है| इसके ऐलान के बाद से फैन्स ही नहीं दिग्गज क्रिकेटर भी काफी उत्साहित हैं| डेविड वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के लिए पोस्ट शेयर किया है जिसने फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है|

पुष्पा 2 द रूल

नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का सीक्वल पुष्पा 2 द रूल 3 साल बाद आ रहा है। फिल्म का इंतज़ार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में किया जा रहा है| यहां तक कि इस फिल्म का दिग्गज क्रिकेटर की बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| ख़बरों के मुताबिक क्रिकेटर शायद पुष्पा 2 में कैमियो भी कर सकते हैं| इस बात का हिंट क्रिकेटर के पोस्ट से मिल रहा है|

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पुष्पा फिल्म के बहुत बड़े फैन हैं| जब फिल्म रिलीज हुई थी तब क्रिकेटर ने अल्लू अर्जुन  के कई सीन्स को रिक्रिएट किया था| पुष्पाराज स्टाइल में डेविड वॉर्नर ने चारों ओर लाइमलाइट बटोरी। अब उन्होंने फिल्म के सीक्वल को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। साथ ही कैमियो को लेकर भी हिंट दे दिया है।

David Warner Pushpa 2

पुष्पा 2 में डेविड वॉर्नर का है कैमियो

दरअसल 5 अप्रैल को अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 से एक शानदार पोस्ट शेयर किया है| जिसमें वो डरावने लुक में नजर आ रहे हैं| अल्लू अर्जुन ने हाथ में त्रिशूल है और हवा में लाल सिंदूर उड़ रहा है। इसकी के साथ एक्टर ने बताया कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। इस पोस्ट पर डेविड वॉर्नर ने कमेंट कर फैंस को हैरान कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर ने कमेंट में लिखा, “गेस्ट अपीयरेंस।” अब यह सच है या झूठ, यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा। मगर डेविड के इस कमेंट से फैंस जरूर एक्साइटेड हो गए हैं। यही नहीं डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुष्पा 2 का पोस्टर भी शेयर किया| साथ ही क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा, इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। टीजर 8 अप्रैल को आ रहा वॉव।” डेविड ने अल्लू अर्जुन को टैग भी किया है। एक्टर ने भी क्रिकेटर को थैंक्यू कहा।

David Warner On Pushpa

यह भी पढ़ें – व्हाइट सूट पहने मलाइका अरोड़ा ने अपनी सादगी से लोगों को बनाया दीवाना, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

About Post Author